Search

 
 
 

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर राजकीय स्कूल की प्रबंध समिति ने अकारण संयोजिका व रसोइया को हटाया

 
Chakuliya : प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित श्यामसुंदरपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय में विगत 16 वर्षों से काम कर रही रसोइयां गीता बेलदार, वीणा बेलदार व संयोजिका तरूलता गिरी को प्रबंधन समिति ने बिना कारण जाति सूचक गाली देकर काम से निकाल दिया है. साथ ही नये सिरे से रसोइयां और संयोजिका की बहाली भी कर दी गई है. वहीं, रसोइयों ने बताया कि अभी भी उनका 8-9 माह का मानदेय बकाया है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-animal-husbandry-department-advised-farmers-to-take-care-of-animals/">पटमदा

: पशुपालन विभाग ने किसानों को पशुओं की देखभाल करने का दिया परामर्श

 रसोइयाें ने की उचित कार्रवाई करने की मांग 

इस संबंध में रसोइया गीता बेलदार व वीणा बेलदार ने गुरुवार को चाकुलिया विधायक कार्यालय पहुंच कर विधायक समीर महंती और बीआरसी में जाकर बीईईओ के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में बीईईओ से बातकर मामले का जल्द से जल्द समाधान करेंगे. ज्ञात हो कि यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है. इस मामले में मध्यान्ह भोजन की राशि में भारी गड़बड़ी होने की भी आशंका है. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-unknown-youths-body-recovered-from-forest-in-suspicious-condition/">गिरिडीह

: जंगल से संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात युवक का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही