Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विधायक समीर कुमार महंती ने बुधवार को चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अंचल अधिकारी जयवंती देवगम को कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया. विधायक ने प्रखंड के सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के सुझाव दिए. विधायक ने सभी पदाधिकारी और कर्मचारी को प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, पूर्व मुखिया साहेब राम मांडी, घनश्याम महतो, विशाल बारीक, महेश्वर मल्लिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-encroachment-removed-from-fakir-mohalla-regarding-underpass-construction/">चक्रधरपुर
: अंडरपास निर्माण को लेकर फकीर मोहल्ला से हटाया गया अतिक्रमण [wpse_comments_template]
: अंडरपास निर्माण को लेकर फकीर मोहल्ला से हटाया गया अतिक्रमण [wpse_comments_template]
Leave a Comment