Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : लोधाशोली पंचायत भवन में विधायक ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार की शाम को लोधाशोली, कोलबादिया, देवशोल और मौजा के ग्रामीणों संग विधायक समीर कुमार महंती ने एक बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि 2009-2010 में किसानों की कुल 125 एकड़ जमीन कम कीमत पर एसएल कंपनी ने उन्हें बहला फुसलाकर कर खरीदी है. ग्रामीण ने सभी जमीन को वापस करने की गुहार लगाई. विधायक ने दूरभाष पर डीसी को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-water-connection-removed-from-kanu-bhatta-of-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा के कानू भट्टा से हटा अवैध पानी कनेक्शन
इस मसले पर एक प्रतिनिधिमंडल घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी से 25 फरवरी को मिलेगा. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वे विधानसभा में उठाएंगे. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, राजा बारीक, मुखिया मंजू टुडू, पंचायत समिति जशोदा गोप, गोबिंदो गोप, राजा राम गोप, मनोज गोप, जगदीश गोप, डोमन गोप, अजीत गोप, पुलीन गोप और ग्रामीणों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही