Search

चाकुलिया : मृत दंपती के श्राद्ध कर्म के लिए विधायक ने की आर्थिक मदद

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के पास विगत दिनों एक ट्रक के धक्के से सरदार पाड़ा निवासी रमेश बेहरा और उनकी पत्नी काजल बेहरा की मौत हो गई थी. गुरुवार की शाम को विधायक समीर कुमार मोहंती मृत दंपती के आवास पहुंचे. शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी. विधायक ने कहा जल्द ही सरकारी मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. ट्रक मालिक से भी बातचीत कर मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा. विधायक ने श्राद्ध कर्म के लिए मृत दंपती के दोनों बेटे कार्तिक बेहरा और राम बेहरा को दस हजार रुपए दिए. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, गौतम दास, पतित दास, प्रणव बेरा, देवाशीष दास, धूषण बारीक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ed-team-returns-after-12-hour-raid-many-important-documents-recovered/">जमशेदपुर

: 12 घंटे चली छापेमारी के बाद ईडी की टीम वापस लौटी, कई अहम दस्तावेज बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp