Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हुआ निदान

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश में बेहतर कार्य कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आज देश की अलग पहचान बनी है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार सामंजस्य स्थापित कर देश और राज्य में बेहतर कार्य कर रही है. अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. सभी अपने अपने घर में तिरंगा झंडा लगाकर महोत्सव को सफल बनायें. [caption id="attachment_385478" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-JD-Tree-Plantetion.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> पौधरोपण करते सांसद और विधायक.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-bachao-morchas-conch-shell-in-west-singhbhum-many-former-mlas-and-mps-joined/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम में झारखंड बचाओ मोर्चा का शंखनाद, कई पूर्व विधायक और सांसद हुए शामिल

हेमंत सरकार के कार्यकाल में लोगों को हक व अधिकार मिल रहा : समीर

जनता दरबार में विधायक समीर महंती ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में लोगों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है. सरकार ने हर वर्ग के गरीब परिवार के उत्थान के प्रति कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित की हैं. सरकार ने शहीद और आंदोलनकारियों के परिवार को भी सम्मानित करने का काम किया है. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र में किसान खेती नहीं कर पाए हैं. क्षेत्र को सूखा घोषित करने के लिए राज्य के कृषि मंत्री को मांग पत्र सौंपा है. विधायक ने डीसी से शिकायत करते हुए कहा कि सीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक पाली आधार पर सेवा दे रहे हैं. सभी चिकित्सकों को हर दिन सीएचसी में कार्य करने का आदेश दिया जाए. सभी प्रखंड कर्मी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एडीसी सौरभ सिन्हा ने किया. कार्यक्रम के अंत में सांसद, विधायक और उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया. इसके पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-deputy-commissioner-held-an-online-meeting-regarding-the-har-ghar-tricolor-program-gave-many-guidelines/">सरायकेला

: “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की ऑनलाइन बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

16 अंबेडकर आवास का स्वीकृति पत्र वितरित

जनता दरबार में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर महंती और उपायुक्त विजया जाधव ने भीमराव अंबेडकर आवास के कुल 16 लाभुकों के बीच स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया. नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नगर क्षेत्र के 16 महिला समूहों के बीच 16 लाख क्रेडिट लिंकेज दिया गया. पथ में सब्जी विक्रेताओं के बीच 10-20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया. पीएम आवास योजना के चार लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. बाल विकास परियोजना के तहत कन्यादान दो, सुकन्या दो, मातृ वंदना योजना के दो लाभुकों के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया गया. प्रखंड के 20 किसानों के बीच केसीसी, जॉब कार्ड 9, सोना सोबरन योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच धोती साड़ी और लूंगी का वितरण किया गया. बाल विकास परियोजना द्वारा एक व्यील चेयर, एक श्रवण यंत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम में डीडीसी प्रदीप प्रसाद, एडीएम नंद किशोर लाल,एडीसी सौरभ कुमार, डीएसओ राजीव कुमार, एसडीओ सत्यवीर रजक,सीओ जयवंती देवगम, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी देव कुमार समेत अन्य प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-presence-of-mlas-of-mazgaon-and-chakradharpur-the-contractors-put-tender-for-the-construction-of-check-dams-worth-crores-in-the-minor-irrigation-office/">चाईबासा

: मझगांव व चक्रधरपुर विधायक की मौजूदगी में ठेकेदारों ने लघु सिंचाई कार्यालय में करोड़ों के चेकडैम निर्माण का डाला टेंडर

उपायुक्त ने लोगों की सुनीं समस्याएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-JD-DC.jpg"

alt="" width="1280" height="718" /> चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से उपायुक्त विजया जाधव अवगत हुईं. पोचापानी गांव की दिव्यांग अष्टमी मांडी बीएड में नामांकन करने की मांग की. उसने कहा कि वह गरीब परिवार से है और आगे पढ़ना चाहती है. गंगा नारायण दास ने कहा कि प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो- तीन माह से कार्ड धारियों को राशन नहीं मिला है. उपायुक्त ने बताया कि अभी अनाज की आपूर्ति नहीं होने के कारण अनाज कार्ड धारियों के बीच वितरण नहीं हो पाया है. चाकुलिया नगर पंचायत के मुस्लिम बस्ती के मो. अनवर ने कहा कि उन्हें पीएम आवास की छत ढलाई के बाद तीसरी किस्त का भुगतान नहीं रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि परिवारिक विवाद है, जिससे भुगतान नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त ने आदेश दिया कि जल्द भुगतान कर दें. प्रखंड के कालापाथर पंचायत के शिवशंकर पाल, धीरेन पाल, भीमचंद पाल ने उपायुक्त से कहा कि जॉब कार्ड की गड़बड़ी के कारण वे सरकार की मनरेगा योजना और पीएम आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पाने से वंचित हैं. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द विसंगतियों को दूर कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें. प्रखंड कार्यालय के समक्ष रह रहे भूमिहीन गुलगुलिया (सबर) ने डीसी से मिलकर आवास देने की मांग की. डीसी ने सीओ और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि भूमिहीनों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को सौंपे और सरकारी भूमी चिन्हित कर रखे ताकी योजना पारित कर भूमी हीनों को बसाया जा सके. कांग्रेस के युवा मोर्चा के बहरागोड़ा विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने उपायुक्त से प्रखंड कार्यालय से सटे नगर विकास विभाग निर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने की लिखित शिकायत की. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में जांच करवाएंगी. उपायुक्त ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही