Search

चाकुलिया : कर्नाटक में फंसे मजदूरों के परिजनों ने विधायक से लगाई गुहार

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड से रोजगार की तलाश में गए कर्नाटक राज्य के गदक स्टेशन के कदमपुर में प्रखंड के तीन मजदूर फंसे हुए हैं. जिनको ना ही कार्य के लिए मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है और ना ही उनको घर आने दिया जा रहा है. तीनों मजदूर कुनाराम पातर बालीबांध निवासी, रणधीर हांसदा कुचियाशोली निवासी और नव कुमार महतो जोड़ाम निवासी हैं. तीनों के परिजन शनिवार को विधायक समीर महंती के कार्यालय पहुंचे और उनसे सभी मजदूरों को लाने का निवेदन किया. विधायक ने जिला के वरीय पदाधिकारी सौरव सिन्हा को इस विषय से अवगत कराया. विधायक ने अविलंब कार्रवाई करते हुए उन्हें घर लाने के लिए आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-leaves-for-incident-site-with-relief-material/">जमशेदपुर

: राहत सामग्री के साथ डीआरएम घटना स्थल के लिए रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp