Search

 
 
 

चाकुलिया : उपेक्षा का दंश झेल रही है पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क

 
Chkulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली में मुख्य सड़क से कोलबदिया होते हुए पश्चिम बंगाल के सोनामुखी में जुड़ने वाली सड़क वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है. यह सड़क प्रखंड के डुमरडीहा, गोहालडीह,बनकाटी, मौराबांधी होते हुए पश्चिम बंगाल के सोनामुखी में जुड़ जाती है. इस इलाके की यह एक प्रमुख सड़क मानी जाती है.

ग्रामीण सड़क की मरम्मत की मांग कई साल से कर रहे हैं

सड़क की जर्जरता का आलम यह है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं. और नुकीले पत्थर उभर आए हैं. इसके कारण मरीजों और गर्भवती माताओं को अस्पताल लाने में भी परेशानी होती है. विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कई साल से कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. यह इलाका हाथी प्रभावित है और यह सड़क साल जंगल के बगल से होकर गुजरी है. कालापाथरा पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत अति आवश्यक है. क्योंकि सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है. यह सड़क प्रखंड की 3 पंचायतों से होकर गुजरी है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही