Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्टेशन रोड बदहाल, रेल प्रशासन के उपेक्षा का दंश झेल रही है सड़क

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में मुख्य बाजार सड़क से स्टेशन तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं और कई गड्ढे बन गए हैं. वहीं सड़क के किनारे निर्मित नाली भी कचरे से बजबजा आ रही है और यत्र तत्र कचरे बिखरे हुए हैं. मालूम हो कि यह सड़क रेलवे की जमीन पर है. इसलिए इसके रख-रखाव का जिम्मा रेल प्रशासन का है. परंतु यह सड़क वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है और आम राहगीरों के लिए परेशानियों का कारण बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tata-truck-collided-with-a-parked-car-rear-part-of-the-car-damaged/">मनोहरपुर

: खड़ी कार को टाटा ट्रक ने मारी टक्कर, कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

रेल प्रशासन सड़क मरम्मत के लिए नहीं कर रही है पहल

सड़क जिला परिषद के डाक बंगला जाने वाली प्रमुख सड़क है. इसी सड़क के किनारे विधायक समीर महंती का कार्यालय है और कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है. मुख्य बाजार पक्ष से स्टेशन जाने वाली यह मुख्य सड़क है. इस सड़क से रोजाना सैकड़ों राहगीर, स्कूली बच्चे आना-जाना करते हैं. बरसात में इस सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाएगी. इसकी मरम्मत के लिए रेल प्रशासन द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है. यह सड़क रेलवे की जमीन पर है. इसलिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत संभव नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही