Search

 
 
 

चाकुलिया : गोविंदपुर देशुआ जाहेरगाड़ में झाड़ियों से घिरी है भगवान बिरसा की मूर्ति

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : कुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के गोविंदपुर के देशुआ जाहेरगाड़ में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है. लाखों रुपए की लागत से निर्मित वार्ड विकास केंद्र के पास सड़क के किनारे छतरी विहीन मूर्ति झाड़ियों से घिरी है. देशुआ जाहेरगाड़ और उसके आसपास नगर पंचायत के तहत कई करोड़ की लागत से कई योजनाएं धरातल पर उतर गईं, परंतु भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति और मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत के पदाधिकारी और पूर्व के तमाम जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया. मूर्ति के पास ही लाखों की लागत से वार्ड विकास केंद्र बना, लाखों की लागत से पीसीसी बना, 22 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय बना, लाखों की लागत से फुटबॉल मैदान बना, यात्री विश्रामागार बना. लेकिन भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के बेहतर रंग रोगन और छतरी निर्माण के लिए नगर पंचायत की ओर से कुछ नहीं किया गया. वार्ड विकास केंद्र के पास पीसीसी पथ के किनारे भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति झाड़ियां से घिरी है. इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/panki-after-the-death-of-health-assistant-angry-people-blocked-sagalim-main-road/">स्वास्थ्य

सहिया मौत मामला : आक्रोशितों ने पांकी सगालीम मुख्य पथ को किया जाम, थाना प्रभारी-मजिस्ट्रेट पहुंचे
ज्ञात हो कि इस देशुआ जाहेरगाड़ में हर साल आदिम मुंडा महल विकास समिति के तत्वावधान में देशुआ करम पूजा आयोजित की जाती है. आगामी 25 सितंबर को यहां करम पूजा की जाएगी. समिति के सचिव कुशराम सिंह मुंडा ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण यहां पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन मूर्ति का चबूतरा और छतरी का निर्माण करवाए. मूर्ति का बेहतर तरीके से रंग रोगन करवाया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही