Search

 
 
 

चाकुलिया : ग्रामीणों ने हाथी के हमले में मृत व्यक्ति की लाश पांच घंटे बाद उठाने दिया

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जंगली हाथी ने दुबाई सोरेन (61 वर्ष) को घर से करीब 100 मीटर दूर पटक कर और कुचल कर मार डाला था. दुबाई शौच करने के लिए अपने घर से निकला था. उसकी मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ऑन स्पॉट मुआवजा की मांग को लेकर लाश को नहीं उठाने दे रहे थे. घटना स्थल पर प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो, वनकर्मी भादु राम सोरेन, विप्लव कुमार, मुकेश गोराई पहुंचे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Makdi-Hathi-Hamla-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सेंथिल">https://lagatar.in/senthil-balaji-sacking-case-dmk-said-bjps-every-move-backfires/">सेंथिल

बालाजी बर्खास्तगी मामला, डीएमके ने कहा, भाजपा की हर चाल उलटी पड़ रही
सूचना पाकर चाकुलिया के थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव और विधायक समीर कुमार महंती भी घटनास्थल पर पहुंचे. विधायक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया. विधायक के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और लाश को उठाने दिया. वन विभाग की ओर से विधायक के हाथों मृतक की पत्नी सलमा सोरेन को तत्काल श्राद्ध कर्म के लिए 50 हजार रुपए दिए गए. विधायक ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि मुआवजा की शेष राशि 3.50 लाख रुपए 15 दिनों के अंदर प्रदान की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही