Search

 
 
 

चाकुलिया : डुमुरडीहा के ग्रामीणों ने मुखिया के समक्ष रखी पेयजल की समस्या

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के डुमुरडीहा गांव के शिव टोला में लगा चापाकल वर्षों से खराब है. टोला के 25 परिवारों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या है. सोमवार को अपने दौरे के क्रम में मुखिया शिवचरण हांसदा इस टोला में पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनके समक्ष पेयजल की समस्या को रखा और कहा कि टोला में वर्षो पूर्व चापाकल गाड़ा गया था. यह वर्षों से ठप पड़ा है. टोला में एक सरकारी कुंआ है वह भी खराब है. ऐसे में ग्रामीणों को 2-3 किमी दूर जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों ने मुखिया से जल्द से जल्द टोला में पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-sitting-on-dharna-to-protect-the-allotted-land-from-encroachment-for-construction-of-panchayat-building/">जमशेदपुर

: पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन अतिक्रमण से बचाने के लिए धरना पर बैठे मुखिया

चापाकल की मरम्मत का मिला आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया शिवचरण हांसदा ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि जल्द ही खराब चापाकल की मरम्मत की जाएगी. मौके पर भोलानाथ सोरेन, लालू हांसदा, सुभाष नायेक, भोकेट सबर, दीपक नायेक,अंजली नायेक, द्विजेन हांसदा, नारायण नायेक, पारूल नायेक, रोमा नायेक समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही