Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बंगाल सीमा से सटे जोभी के ग्रामीण नहाते हैं बंगाल में

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे और पहाड़ पर बसे जोभी गांव में जल संकट इस कदर गहरा गया है कि ग्रामीणों को नहाने के लिए गांव से सटे बंगाल के जोरमा गांव के बांध में जाना पड़ रहा है. पानी का स्तर नीचे जाने के कारण इस गांव में मुख्यमंत्री जल-नल योजना घर-घर तक जल पहुंचाने में फेल है. लगभग 45 परिवार वाले इस गांव में सोलर आधारित पांच जलापूर्ति योजनाएं हैं. सभी योजनाएं चालू हालत में हैं. परंतु इनसे पानी काफी कम निकलता है. पेयजल समस्या तो किसी तरह दूर हो जाती है. परंतु नहाने के लिए पानी नहीं मिल पाता है. ग्रामीण गांव के दूर स्थित एक कच्चे कुएं से भी पेयजल प्राप्त कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-karandih-electricity-department-premises-created-chaos/">जमशेदपुर

: करनडीह बिजली विभाग परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विद्यालय परिसर में डेढ़ साल से खराब है चापाकल

यहां के प्राथमिक विद्यालय परिसर में चापाकल डेढ़ साल से खराब है. बच्चों के लिए और मिड डे मील बनाने के लिए माता समिति की महिलाओं को दूर से पानी लाना पड़ता है. गांव से दूर खेत में कुआं है. वार्ड मेंबर चंडी चरण मुंडा ने बताया कि पानी का जल स्तर नीचे जाने के कारण जोभी में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजनाओं से काफी कम पानी निकल रहा है. गांव के अमित महतो, बैद्यनाथ महतो और कुनू सोरेन ने कहा कि गर्मी में भीषण पेयजल संकट है. जलापूर्ति योजनाओं से काफी कम पानी निकल रहा है. नहाने के लिए हमें बंगाल के जोरमा गांव के बांध में जाना पड़ रहा है. जल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता उदय नारायण शर्मा ने कहा कि जलस्तर नीचे जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही