Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कांटाबनी के ग्रामीणों ने पत्थर खनन कर रही कंपनी के खिलाफ सीओ से की शिकायत

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी गांव के पाल टोला के ग्रामीण राहुल पाल, वरूण पाल, लतिका पाल, जगन्नाथ पाल ने चाकुलिया की सीओ को ज्ञापन सौंपकर गांव में हो रहे पत्थर के खनन और पत्थर खदान को बंद कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा है कि कांटाबनी पाल टोला में विगत आठ साल से केके बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड का पत्थर खनन चल रहा है. ब्लास्ट से काफी मात्रा में धूल, डस्ट उड़ने से ग्राम वासियों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है. ब्लास्ट से हो रहे कंपन से घर, मंदिर और विद्यालय की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं. घर में पत्थर भी गिरते हैं. इसके कारण किसी भी समय जान माल की क्षति होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-convicted-of-raping-a-five-year-old-girl-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
ग्रामीणों ने कहा कि इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गयी है, परंतु अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि विधायक समीर महंती, जिला दंडाधिकारी, खान सुरक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और थाना प्रभारी को भी दी है. सीओ जयवंती देवगम ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन पर विभागीय जांच की जा रही है. कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही