Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल में वॉकिंग पथ बन गया "झाड़ी पथ"

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल मैदान के चारों ओर निर्मित वॉकिंग पथ का एक बड़ा भाग झाड़ी पथ में तब्दील हो गया है. पथ के दोनों और बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं. ज्ञात हो कि नगर पंचायत के तहत लगभग 50 लाख की लागत से इस विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. इसी कार्य के तहत मैदान के चारों ओर वॉकिंग पथ का निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worker-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire/">आदित्यपुर

: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

झाड़ियों में सांप और बिच्छुओं के होने की आशंका

मैदान के पश्चिम,दक्षिण और उत्तर निर्मित वॉकिंग पथ झाड़ियों से घिरा है. सबसे बदतर स्थिति पश्चिम दिशा में वॉकिंग पथ की है. पथ झाड़ियों में गुम होता जा रहा है. इस वॉकिंग पथ पर चलना खतरे से खाली नहीं है. झाड़ियों में सांप और बिच्छुओं के होने की आशंका है. झाड़ियों की सफाई की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. पास में ही स्टेडियम है. यहां शाम को युवक फुटबॉल खेला करते हैं. इस विद्यालय परिसर में निर्मित चिल्ड्रन पार्क भी झाड़ियों से भर गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/adityapur-worker-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire/">जमशेदपुर

: लेह में हुए वाहन हादसे में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही