Search

चाकुलिया : प्रखंड परिसर में जंगली हाथी ने पुराने क्वार्टर की चहारदीवारी को तोड़ा

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर और इससे सटे बाजपेई नगर में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है. विगत कई दिनों से रात होते ही जंगली हाथी आकर घुस जा रहे हैं और उपद्रव मचा रहे हैं. विगत रात्रि एक जंगली हाथी प्रखंड कार्यालय परिसर में घुस आया और एक पुराने क्वार्टर की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. हाथी के कारण लोग डरे सहमे रहे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/ed-raids-in-dhanbad-and-hazaribagh-case-related-to-illegal-sand-mining/">धनबाद

और हजारीबाग में ईडी की छापेमारी, अवैध बालू खनन से जुड़ा है मामला

असुरक्षित महसूस कर रहे लोग

[caption id="attachment_658433" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hathi-utpat-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> क्वार्टर की चहारदीवारी टूटी हुई.[/caption] ज्ञातव्य हो कि हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर जंगली हाथी प्रखंड परिसर और उसके आसपास के इलाके में उपद्रव मचा रहे हैं. यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से जारी है. हाथियों के कारण अब नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक हवाई पट्टी से सटे जंगलों में 15 से 20 जंगली हाथी शरण लिए हुए हैं. यही हाथी रात होते ही प्रखंड परिसर और बाजपेई नगर में घुस आते हैं. वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम भी इन हाथियों को खदेड़ने में परेशान है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-court-judge-deepak-roshan-planted-saplings-in-the-civil-court/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय में हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//