Search

 
 
 

चाकुलिया : पाकुड़ियाशोल के युवक को जंगली हाथी ने पटक मार डाला

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़ियाशोल निवासी 32 वर्षीय युवक जय किस्कू को सोमवार की सुबह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के पास जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. जानकारी के मुताबिक जय किस्कू झाड़ग्राम में रहता था और श्रीरामपुर में काम करता था. सोमवार सुबह वह साइकिल से काम करने जा रहा था. इसी दौरान जंगल के पास जंगली हाथी ने उसे पटक कर मार डाला. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-the-district-were-proud-of-khushboo-hessas-achievement/">चाईबासा

: खुशबू हेस्सा के उपलब्धि पर जिले के लोग हुए गौरवान्वित

परिवार के लोग सूचना पाकर झाड़ग्राम पहुेंचे

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव घनश्याम महतो ने इसकी सूचना दूरभाष से चाकुलिया थाना को दी है. ताकि पोस्टमार्टम के बाद लाश को गांव लाया जा सके. मृतक के परिवार के लोग सूचना पाकर झाड़ग्राम पहुंच गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही