Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले युवक ने कुड़मी समाज से मांगी माफी

Chakulia : सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ अनर्गल और अमर्यादित पोस्ट करने वालों के लिए चाकुलिया के सिद्धांत बापी पानी नामक युवक का हाथ जोड़ कर माफीनामा एक सबक है. विदित हो कि सिद्धांत बापी पानी ने कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी. इसको लेकर कुड़मी समाज के लोग आक्रोशित हो गए हो गए थे और और 8 अप्रैल की देर शाम को बिरसा चौक के पास सड़क जाम कर दिया. इसके बाद विधायक समीर महंती ने मामले में हस्तक्षेप किया और सिद्धांत बापी पानी को थाना से जाम स्थल पर लाया गया. उसने यहां हाथ जोड़कर समाज के लोगों से माफी मांगी और उसके बाद आंदोलन खत्म हुआ. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-black-saber-is-lying-on-the-bed-due-to-lack-of-treatment/">चाकुलिया

: इलाज के अभाव में बिस्तर पर पड़ा है काला सबर

विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

बता दें कि सिद्धांत बापी पानी ने सोशल मीडिया पर तीन दिन पूर्व अमर्यादित पोस्ट किया था. इससे आक्रोशित कुड़मी समाज के लोगों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया. आठ अप्रैल को समाज के लोगों ने डाक बंगला में बैठक की. इसके बाद थाना जाकर पुलिस पदाधिकारियों से समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत भी की. समाज के लोगों का कहना था कि आरोपी युवक समाज के सामने माफी मांगे या फिर पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई करे. जब बात नहीं बनी तब समाज के आक्रोशित लोग बिरसा चौक पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान दो घंटे तक सड़क जाम रहा. इसके बाद विधायक ने पहल की और आरोपी को बुलाकर उससे माफी मंगवाया गया. इसके बाद रात के करीब 11 बजे मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-homeopathy-medical-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-samuel-hahnemann/">आदित्यपुर

: डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर लगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

अभद्र टिप्पणी करने की चल रही परंपरा

वैसे इन दिनों सोशल मीडिया में किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की परंपरा सी चल पड़ी है. इसको लेकर कई बार मामला भी गर्म हुआ है. खासकर बहरागोड़ा और चाकुलिया में अक्सर सोशल मीडिया पर अनर्गल बहस होती रहती है. ऐसे कई मामले थाना तक भी पहुंचते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही