Search

 
 
 

चाकुलिया : शिल्पी महल कॉलोनी में अंचल निरीक्षक और सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी के घर चोरी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित शिल्पी महल कॉलोनी में अंचल निरीक्षक मनोज सिंह और सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी हिमांशु संतरा के घर में शनिवार अहले सुबह 3:00 से 4:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर से नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया. चोरों की तस्वीर मनोज सिंह घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. मनोज सिंह गम्हरिया ब्लॉक में अंचल निरीक्षक हैं और उनका परिवार यहां रहता है. [caption id="attachment_684951" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Gahna.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गहनों के खाली डिब्बे.[/caption] इसे भी पढ़ें : अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-yatra-begins-first-batch-of-3488-pilgrims-leaves-from-batsal-second-flagged-off/">अमरनाथ

यात्रा का शुभारंभ, बटसाल से 3,488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना, दूसरे को भी दिखायी गयी हरी झंडी
[caption id="attachment_684953" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-CCTV-POLICE.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीसीटीवी कैमरे में घटना को देखती पुलिस.[/caption] चोरों ने पास के ही सिदो-कान्हू कॉलोनी के भी एक घर में चोरी का असफल प्रयास किया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. कॉलोनी के पास निवास करने वाले विधायक समीर कुमार महंती भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे हैं. सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग दिखाई पड़ रहे हैं. मनोज सिंह के घर की दीवार फांद कर और खिड़की काटकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और कमरे से एक अंगूठी एक पायल और 40 हजार रुपयों की चोरी कर ली. इसके बाद चोर दीवार फांद कर निकल गए. चोरी के वक्त घर के लोग अपने कमरे में सोए हुए थे. [caption id="attachment_684954" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-CCTV-MLA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के घर पहुंचे विधायक समीर महंती.[/caption] इसे भी पढ़ें :  अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-yatra-begins-first-batch-of-3488-pilgrims-leaves-from-batsal-second-flagged-off/">अमरनाथ

यात्रा का शुभारंभ, बटसाल से 3,488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना, दूसरे को भी दिखायी गयी हरी झंडी
इसके बाद चोरों ने सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मचारी हिमांशु संतरा के घर में घुसे. हिमांशु संतरा सुबह में फूल लाने के लिए बाहर से मेन गेट बंद करके गए थे. चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. जिन कमरों में लोग सोए थे उसे बाहर से लॉक कर दिया. इसके बाद चोरों ने घर में अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे सोने के गहनों की चोरी कर ली. गृह स्वामी हिमांशु संतरा के मुताबिक 8 से 10 लाख के गहनों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तस्वीर से पहचान करने में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही