Search

 
 
 

चाकुलिया : पाकुड़िया के पास हाई टेंशन तार की चोरी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत में पाकुड़िया के पास अज्ञात चोरों ने 11 हजार वोल्ट की लाइन के पांच खंभों से लगभग 1200 मीटर तार की चोरी कर ली है. घटना विगत रात्रि की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने घटना का तब अंजाम दिया, जब लाइन चालू थी. तार चोरी होने के कारण पाकुड़िया में बिजली गुल है. बिजली विभाग मामले की छानबीन कर प्राथमिक दर्ज कराने की तैयारी में है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम ने बताया कि शाखा लाइन से 11000 वोल्ट के तार पांच खंभों से लगभग 1200 मीटर तार की चोरी हो गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-health-fair-organized-at-community-health-center/">मुसाबनी

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही