Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : तीन करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी में नहीं है कुपोषण उपचार केंद्र

Chakuliya : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषण उपचार केंद्र नहीं है. इस कारण प्रखंड के कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी द्वारा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित कुपोषण केंद्र या फिर घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में रेफर करना पड़ता है. वहीं, 13 अक्टूबर को दो दिन के एक कुपोषित बच्चे को धालभूमगढ़ से 108 एंबुलेंस मंगाकर इलाज के लिए घाटशिला के कुपोषण उपचार केंद्र में रेफर किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-through-the-window-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में खिड़की के रास्ते चोरी

बच्चों के माता-पिता को परेशानियों का करना पड़ता है सामना

विदित हो कि चाकुलिया में लगभग तीन करोड़ की लागत से निर्मित आलीशान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. लेकिन इसमें कुपोषण उपचार केंद्र नहीं है. ऐसे में यहां के कुपोषित बच्चों को पहले सीएचसी लाया जाता है. इसके बाद एंबुलेंस से बच्चों को घाटशिला रेफर किया जाता है. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि घाटशिला में सीट खाली नहीं होने के कारण बच्चों को वहां से बहरागोड़ा कुपोषण उपचार केंद्र लाना पड़ता है. ऐसे में बच्चों के माता-पिता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि केंद्र में कुपोषण उपचार केंद्र होना जरूरी है. यहां के कुपोषित बच्चों को घाटशिला या फिर बहरागोड़ा रेफर करना पड़ता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-class-will-be-organized-in-government-schools-on-sunday/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में रविवार को किया जाएगा विशेष कक्षा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही