Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : काकड़ीशोल में 48 घंटे से है बिजली गुल, पेयजल के लिए हाहाकार

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में विगत शुक्रवार की शाम आई आंधी से नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित काकड़ीशोल और सिद्धो-कान्हू कॉलोनी में विगत 48 घंटे से बिजली नहीं है. इसके कारण जलापूर्ति भी नहीं हो रही है और पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. पेयजल संकट भी गहरा गया है. पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-absence-of-many-bjp-officials-in-the-meeting-became-a-matter-of-discussion/">गिरिडीह

: बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी का नहीं रहना बना चर्चा का विषय
मरम्मत का कार्य जारी रविवार को सुबह से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से काकड़ीशोल के कालिंदीटोला और सिधु-कान्हू कॉलोनी में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है. इसके कारण स्थानीय लोगों को राहत मिली है. जानकारी हो कि आंधी के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के और कई मुहल्लों में भी बिजली के खंभे टूट जाने के कारण बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी. बिजली विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य जारी है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-durga-da-is-missing-in-jmm-family-sanjay-singh/">गिरिडीह

: झामुमो परिवार में खलती है ‘दुर्गा दा’ की कमी : संजय सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही