Search

 
 
 

चाकुलिया : प्यासे रामलाल हाथी ने सोलर जल मीनार से बुझाई प्यास

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : प्रचंड गर्मी में पेयजल के लिए सिर्फ इंसान ही नहीं जंगलों में वन्य प्राणी भी भटक रहे हैं. जल संकट से चाकुलिया वन क्षेत्र में भटक रहे दर्जनों जंगली हाथी भी परेशान हैं. गुरुवार की शाम को रामलाल के नाम से विख्यात विशाल दंतैल हाथी पानी की तलाश में प्रखंड क्षेत्र की जमुआ पंचायत के सोनघाटी गांव में स्थापित सोलर जल मीनार के पास आ पहुंचा और उसके पानी से अपनी प्यास बुझाई. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-one-person-died-due-to-heat-stroke/">तांतनगर

: लू लगने से एक व्यक्ति की मौत

आधा घंटा तक जलमीनार के पास पानी से खेलता रहा हाथी

पास के जंगल से निकलकर हाथी जल मीनार के पास पहुंचा और सूंढ़ से नल को खोल कर पानी पीने लगा. करीब आधा घंटा तक हाथी जल मीनार के पास पानी से खेलता रहा. इस दौरान दर्जनों ग्रामीण रामलाल हाथी को पानी से खेलते हुए देखते रहे और मोबाइल से तस्वीर खींचते रहे. ज्ञात हो कि इन दिनों प्रचंड गर्मी से जंगलों के छोटे-मोटे तालाब सूख गए हैं. इसके कारण हाथियों के समक्ष भी जल संकट उत्पन्न हो गया है. हाथी पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही