Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रूपुषकुंडी के सन्यासी थान में तीन दिवसीय सन्यासी मेला 16 जनवरी से

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी स्थित सन्यासी थान में मकर संक्रांति के मद्देनजर आगामी 16 जनवरी से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव सह सन्यासी मेला आयोजित होगा. सार्वजनिन सन्यासी पूजा कमेटी और हिंदू मिलन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. तीन दिनों तक यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. विदित हो कि सन्यासी थान क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है. स्थान में लोग श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करते हैं. इसे भी पढ़ें : कब्जा">https://lagatar.in/till-now-district-administration-has-not-given-force-housing-board-to-vacate-possession/">कब्जा

खाली कराने के लिए आवास बोर्ड को अबतक जिला प्रशासन ने नहीं दिया फोर्स

18 जनवरी को होगा वैदिक विश्व शांति यज्ञ

16 जनवरी को पूजा-अर्चना होगी और हरि नाम संकीर्तन के साथ रात्रि में बांग्ला यात्रा आयोजित होगी. 17 जनवरी को पूजा-अर्चना होगी और रात्रि में बांग्ला यात्रा होगी. 18 जनवरी को वैदिक विश्व शांति यज्ञ आयोजित होगा. भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी अंबिका नंद महाराज वैदिक विश्व शांति का परिचालन करेंगे. कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेश्वर दे, सचिव विप्लव दे, कोषाध्यक्ष दीनबंधु दे, समिति के सदस्य लोकेश साधु, किशोर घटवारी, बासुदेव नायक, दीपक नायक, अमृत नायक, कृष्ण नायक और विलास महतो ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही