Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कमारीगोड़ा में तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा स्थित चाकुलिया टोला के शीतला मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा धूमधाम से शुरू हुई. पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में अनेक महिलाएं अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंची. इसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई. [caption id="attachment_602366" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-Kalash-Yatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घट ले जाते पुजारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-started-wall-writing-campaign-at-booth-number-106107/">चाईबासा

: भाजपा ने बूथ संख्या 106,107 पर चलाया दीवार लेखन अभियान

महिलाओं ने की मां शीतला की पूजा

पुजारी प्रह्लाद धल और रमेश भारती ने पूजा कराई. इसके बाद महिलाओं ने मां शीतला की पूजा की. यहां तीन दिन शीतला मंगल का पाठ आयोजित होगा. पूजा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के निताई धल, रमेश भारती, प्रह्लाद धल, चंदन सीट, सीसीर दास, मनसा धल, उमेश भारती, टिंकू दास, जीत धल , सागर धल, अपु सीट समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. पूजा के अंतिम दिन 10 अप्रैल को मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही