Search

 
 
 

चाकुलिया : तुलसीबनी शिव राम आश्रम में तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित जोड़ाम से सटे तुलसी बनी शिवराम आश्रम में आगामी छह जनवरी को शिवराम बाबाजी के आविर्भाव तिथि के अवसर पर गुरुवार से तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ. कथा वाचते हुए स्वामी हंसानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण का स्मरण करने से सभी विपदाओं से रक्षा होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Shrikrishn-1.jpg"

alt="" width="600" height="312" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jharkhand-pradesh-teachers-united-fronts-strike-in-front-of-raj-bhavan-on-21-january/">चक्रधरपुर

: झारखंड प्रदेश शिक्षक संयुक्त मोर्चा का राजभवन के समक्ष धरना 21 जनवरी को
उन्होंने कहा कि कृष्ण नाम का स्मरण करें. इससे पाप से मुक्ति मिलेगी और दुखों से छुटकारा मिलेगा. उन्होंने कहा कि मन लगाकर कथा का श्रवण करें. कथा श्रवण करने से पाप से मुक्ति मिलती है. इसके पूर्व हंसानंद गिरि का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, मुख्य यजमान धालभूमगढ़ के रमेश अग्रवाल, अनिल महतो, भागवत सोरेन, भवेश गोप, मौसमी मल्लिक समेत विभिन्न गांवों के अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही