Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के नया बाजार में गंध बनिक समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय गंधेश्वरी पूजा शुक्रवार को धूमधाम से शुरू हुई. गंध बनिक समाज के लोगों द्वारा गंधेश्वरी माता की पूजा समाज में सुख-शांति, समृद्धि के लिए की जा रही है. नया बाजार में चार जगहों पर तथा पुराना बाजार में एक जगह पर मां गंधेश्वरी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं और विद्युत सज्जा की गई है. इस अवसर पर समाज के महेश्वर मल्लिक, मौसमी मल्लिक, महावीर मल्लिक, सानू मल्लिक, हारा मल्लिक, बापन मल्लिक, रीना मल्लिक, देवरानी मल्लिक, झूमा मल्लिक, अर्चना मल्लिक समेत समाज के अनेक लोग पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-group-meditation-organized-at-pillai-hall-on-buddha-purnima/">चाईबासा
: बुद्ध पूर्णिमा पर पिल्लई हॉल में हुआ सामूहिक ध्यान का आयोजन
[wpse_comments_template]

Leave a Comment