Search

 
 
 

चाकुलिया : स्टील फैक्ट्री में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

 
Chakuliya : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित स्टील फैक्ट्री प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह तीन दिवसीय योग शिविर शुरू किया गया. शिविर का आयोजन गायत्री परिवार शाखा चाकुलिया, पतंजलि योगपीठ शाखा जमशेदपुर व शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकुलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है. इस शिविर का उद्घाटन समाजसेवी अक्षय महंती और रविंद्र नाथ झुनझुनवाला ने दीप प्रज्जवलित कर किया. [caption id="attachment_335615" align="aligncenter" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chakuliya-steel-factory-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" data-wp-editing="1" /> शिविर का उद्घाटन करते अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-teachers-of-knj-high-school-please-take-note-children-jump-on-the-roof-without-parfait/">चाकुलिया

: केएनजे हाई स्कूल के शिक्षक गण कृपया ध्यान दें! पैराफिट विहीन छत पर बच्चे मचाते हैं उछल-कूद  

सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर किया सम्मानित 

इस अवसर पर शांति देवी सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. रवींद्रनाथ झुनझुनवाला ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी. इस दौरान घाटशिला के पतंजलि प्रमुख सेवक बट्टब्याल ने योग का प्रशिक्षण दिया. मौके पर लक्ष्मी नारायण दास, जितेंद्र नाथ महतो, चंद्र देव महतो, प्रधानाचार्य कमल कांत प्रमाणिक, दिनेश सिंह, आचार्य अरुण महतो, राजीव रंजन, मनोज कुमार, विप्लव टुडू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/dhanbad-railway-station-barricading-due-to-agneepath-violence-drones-are-being-monitored/">अग्निपथ

हिंसा को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन की हुई बैरिकेडिंग, ड्रोन से रखी जा रही नजर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही