Search

 
 
 

चाकुलिया: स्टील फैक्ट्री में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

 
Chakulia: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित स्टील फैक्ट्री प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का मंगलवार की सुबह योगाभ्यास के बाद समापन हो गया. शिविर का आयोजन गायत्री परिवार शाखा चाकुलिया, पतंजलि योगपीठ शाखा जमशेदपुर व शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकुलिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था. आज मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के पूर्व अधिकारी दिनेश शुक्ला उपस्थित थे. उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को योग करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-now-the-name-of-womens-university-personnel-will-be-deducted-from-ku-but-this-session-will-be-paid-salary/">चाईबासा

: अब वीमेंस यूनिवर्सिटी कर्मियों का केयू से कटेगा नाम, लेकिन इस सत्र का होगा वेतन भुगतान

योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक : लक्ष्मी नारायण

[caption id="attachment_337177" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/21jun1a-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> योगाभ्यास कराते लक्ष्मी नारायण दास.[/caption] लक्ष्मी नारायण दास ने उपस्थित लोगों से होगी योगाभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है. योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है. इस मौके पर चंद्र देव महतो, दिनेश सिंह,शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक अरुण महतो,मनोज कुमार,विप्लव टूडू, मिंटू नंदी ,शिल्पी पाल ,गुरु चरण महतो ,तरुण कुमार महतो , सुखदेव पाल, चंद्रदेव महतो, केदार बेरा, मंटु दास, हरेन बेरा, मनोज महतो, विकास माहतो,तापस बेरा,गौर हरी दास ,दिवाकर घाटयारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-illegal-scrap-is-being-run-openly-on-jiadas-land-notice-issued/">आदित्यपुर

: जियाडा की जमीन पर खुलेआम चलाया जा रहा है अवैध स्क्रैप टाल, जारी किया गया नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही