Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा की तीन दुर्गा पूजा कमेटियों को मिला बेस्ट पूजा पंडाल का पुरस्कार

Chakulia : विधायक समीर महंती की घोषणा अनुसार बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में उत्तम पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. पूजा कमेटियों को आगामी 10 अक्टूबर की शाम 4:00 बजे शिल्पी महल मैदान में पुरस्कृत किया जाएगा. पांच सदस्यीय सर्वेक्षण टीम जिसमें गौतम दास, प्रणव बेरा, शिव शंकर पोलाई, मोहन माईती और राजू कर्मकार शामिल थे. टीम के सदस्यों ने पूजा स्थलों का निरीक्षण किया और बारीकियों से प्रत्येक बिंदुओं पर विचार करते हुए सर्वोत्तम पंडालों की सूची बनाई है. इसे भी पढ़ें : थाईलैंड">https://lagatar.in/murder-in-thailand-34-including-22-children-died-the-accused-committed-suicide-by-killing-the-wife-and-children/">थाईलैंड

में कत्‍लेआम, 22 बच्‍चे समेत 34 की मौत, बीबी-बच्‍चों को मार आरोपी ने किया सु’साइड

प्रथम पुरस्कार को मिलेगा 11,000 हजार का पुरस्कार

चाकुलिया की सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी पुराना बाजार को प्रथम पुरस्कार, बहरागोड़ा की चौरंगी दुर्गा पूजा कमेटी को द्वितीय पुरस्कार और मानुषमुरिया दुर्गा पूजा कमेटी को तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा. सांत्वना पुरस्कार के लिए तीन कमेटियों का चयन किया गया. इनमें शारदीय दुर्गा पूजा कमेटी शिल्पी महल, केरुकोचा दुर्गा पूजा कमेटी और सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नया बाजार चाकुलिया शामिल है. प्रथम पुरस्कार 11000, द्वितीय पुरस्कार 8000 और तृतीय पुरस्कार 5000 रूपए देकर तीनों पूजा कमेटी को विधायक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही