Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक महिला समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें एक एएनसीएम तथा दो ओपीडी के स्वास्थ्य कर्मी है. डॉ नरेश बास्के ने बताया कि तीनों स्वास्थ्य कर्मियों को दवाइयां देकर होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. इधर, आज भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का टेस्ट किया. जानकारी के मुताबिक जांच में और 23 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. मंगलवार को कुल 261 छात्राओं की जांच की गयी. जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जांच में 23 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं. विदित हो कि विगत सोमवार को भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 46 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. सभी छात्राओं को विद्यालय में क्वॉरेंटाइन किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-chitreshwar-middle-school-is-an-example-of-better-education-and-horticulture/">बहरागोड़ा
: बेहतर शिक्षा और बागवानी की मिसाल है चित्रेश्वर मध्य विद्यालय [wpse_comments_template]
: बेहतर शिक्षा और बागवानी की मिसाल है चित्रेश्वर मध्य विद्यालय [wpse_comments_template]
Leave a Comment