Search

 
 
 

चाकुलिया : पिक अप वैन के धक्के से बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरीनिया गांव के पास पुआल से लदे अज्ञात पिकअप वैन ने शनिवार की शाम को एक बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक पर सवार संग्राम दास(65) और उनकी पत्नी शिवानी दास (62) गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सड़क पर खड़ी माधुरी दास भी घायल हो गयी. दुर्घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई. इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. [caption id="attachment_439835" align="aligncenter" width="523"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chakulia-Accident-1.jpg"

alt="" width="523" height="652" /> पिकअप वैन के धक्के से घायल महिला.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-general-meeting-of-yadav-coordination-committee-kolhan-on-november-6-new-executive-will-be-formed/">आदित्यपुर

: यादव समन्वय समिति कोल्हान की आम सभा 6 नवंबर को, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

संग्राम दास के सिर में आई है गंभीर चोट

स्थिति गंभीर होने के कारण संग्राम दास को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. तीनों घायल हरिनिया गांव के ही रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक संग्राम दास अपनी पत्नी के साथ चाकुलिया में अपनी बेटी के पास गए थे. वे चाकुलिया से अपने घर हरिनिया जा रहे थे. जाने के क्रम में केरुकोचा की ओर से आ रहे पिक अप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही