Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: बेहतर इलाज के लिये बहरागोड़ा कुपोषित उपचार केंद्र भेजे गए तीन कुपोषित बच्चे

Advertisement
Advertisement
Chakulia: टाटा स्टील फाउंडेशन की मानसी प्लास परियोजना और स्वास्थ्य सहिया, सहिया साथी के प्रयास से चाकुलिया प्रखंड के गांव से तीन कुपोषित बच्चों को शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने तीनों बच्चों की जांच कर एमटीसी बहरागोड़ा 108 एंबुलेंस से रेफर किया. रेफर किए गए तीनों बच्चे कालियाम पंचायत के कालाझरीया गांव, जुगीतुपा पंचायत के सालवाडीह गांव, और कालापाथर पंचायत के उदाल गांव के हैं. तीनों बच्चों के साथ उनकी मां भी गई हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ban-on-single-use-plastic-will-increase-unemployment-kunal-vijayvargiya/">जमशेदपुर

: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से बढ़ेगी बेरोजगारी- कुणाल विजयवर्गीय

रेफर के दौरान यह थे उपस्थित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, बीपीएम सतीश वर्मा, बीएएम प्रणय बेहुरिया, टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी प्लास के प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव, बीटीटी सुशांत कुमार मंडल, शंकर चंद्र मांडी ,सहिया सोमवारी हांसदा, मुखी मुर्मू, मानसी मित्र हरिप्रिया महतो, चंपा कुमारी, बंदना महतो समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bevinar-organized-on-the-subject-of-yoga-therapy-in-womens-college/">जमशेदपुर

: वीमेंस कॉलेज में योग चिकित्सा विषय पर वेबीनार का आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही