Search

 
 
 

चाकुलिया : सीएम के खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

 
Chakulia : चाकुलिया के विधायक कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 31 जनवरी को जमशेदपुर में सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम है. उक्त कार्यक्रम में प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daughter-in-law-thrown-out-of-house-for-not-giving-dowry/">जमशेदपुर

: दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला

पार्टी की मजबूतीकरण व विस्तार पर हुई चर्चा

राज्य में झामुमो की लहर है. कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में हेमंत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा कर पार्टी नीति और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें और संगठन से जोड़ें. बैठक में पार्टी की मजबूतीकरण और विस्तार पर चर्चा की गई. मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो, साहेबराम मांडी, शिवचरण हांसदा, दाखिल किस्कू, कुंवर हांसदा, बुबाई दास, मिठू हांसदा, साकिला सोरेन, सुंदर हेम्ब्रम, गौतम दास, विजय गोस्वामी, बलराम महतो, राजा बारिक, मंगल हांसदा, मिथुन कर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही