Search

चाकुलिया : स्वच्छोत्सव 2023 के तहत निकाला गया मशाल जुलूस

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत में स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वच्छोत्सव 2023 अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार की शाम को इस अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय से नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनीस सलाम के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस बाजार स्थित सुभाष चौक पहुंचा और यहां से कार्यालय में आकर समाप्त हुआ. मशाल जुलूस में सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, कनीय अभियंता लखिंद्र माहली, गोलोरिया भेंगरा, 20 सूत्री सदस्य मौसमी मल्लिक, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर रेणुका महतो, सफाई पर्यवेक्षक असीम नाथ, कार्यालय कर्मी राॅकी दास, अरुण महतो, चंचल नमाता समेत अनेक महिलाएं शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-two-accused-of-murder-fine-of-10-10-thousand/">चाईबासा

: हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 10-10 हजार का अर्थदंड

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp