Search

चाकुलिया : टोटेमिक कुड़मी समाज ने बाइक रैली निकाली

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के जिला परिषद डाक बंगला में आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले टोटेमिक कुड़मी / कुर्मी समाज के घाघर घेरा सह विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कुड़मी समाज ने डाक बंगला परिसर से बाइक रैली निकाली. इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार लोग शामिल हुए. रैली का नेतृत्व कोकिल चंद्र महतो, हरिशंकर महतो, रूद्र प्रताप महतो, मनोरंजन महतो, शतदल महतो, घनश्याम महतो, गिरीश महतो, भूषण चंद्र महतो समेत अन्य ने किया. रैली में शामिल लोग जय गोराम का नारा लगा रहे थे. डाकबंगला से निकली रैली नया बाजार के सुभाष चौक पहुंची और यहां लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-demand-for-high-level-investigation-the-departmental-engineer-started-the-investigation/">चाईबासा

: उच्च स्तरीय जांच करने की मांग पर विभागीय इंजीनियर ने शुरू की जांच

रघुनाथ महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

इसके बाद यह रैली कुचियाशोली होते हुए धोडांगरी पहुंची और यहां स्थापित चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस बाइक रैली ने कुड़मी बहुल गांव का परिभ्रमण किया और लोगों से विशाल जनसभा में शामिल होने की अपील की. समाज की चाकुलिया कमेटी के तत्वावधान में 28 मई को जिला परिषद के डाक बंगला में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा के मुख्य अतिथि समाज के मुख्य संरक्षक शीतल ओहदार, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, विशिष्ट अतिथि पश्चिम बंगाल के राजेश महतो झारखंड के हरमोहन महतो और उड़ीसा के जय मुनि महांत होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp