Search

 
 
 

चाकुलिया : 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन व्यापार बंद करेंगे व्यापारी

 
Chakulia : झारखंड सरकार द्वारा बाजार समिति शुल्क को पुन: लागू करने के विरोध में शनिवार को चाकुलिया मिलर्स एसोसिएशन, खाद्यान्न व्यापारियों और दुकानदारों की एक बैठक वैद्यनाथ राइस मिल में हुई. बैठक में सभी ने 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन व्यापार बंद करने का निर्णय लिया. बैठक के बाद सभी व्यापारी और दुकानदार कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला लेकर एक जुलूस की शक्ल में नेताजी सुभाष चौक पहुंचे और पुतला दहन किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-children-showed-talent-in-bal-mela-many-programs/">चक्रधरपुर

: बाल मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा हुए कई कार्यक्रम
बैठक में उपस्थित अनाज के छोटे-मोटे दुकानदारों ने भी घोषणा की कि 15 फरवरी को वे अपनी दुकानों को बंद रखेंगे. वहीं खाद्यान्न के थोक विक्रेता और मिलरों ने 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. इसके कारण अनाज यहां से बाहर नहीं जाएगा और बाहर से यहां नहीं आएगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला ने कहा कि यहां के उद्योग धंधे मंदी के दौर से गुजर रहे हैं. अनेक चावल मिलें बंद हो गई हैं और कई बंद होने के कगार पर हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Band-1.jpg-.jpg"

alt="" width="600" height="349" /> इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/two-vehicles-carrying-20-quintal-illegal-coal-seized-one-arrested/">20

क्विंटल अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त, एक ग‍िरफ्तार
राज्य सरकार इस काला कानून को वापस लें, ताकि व्यापारी और आम जनता राहत महसूस करेकरे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में 12 फरवरी को विधायक समीर महंती को भी अवगत कराया जाएगा. बैठक में गणेश प्रसाद रूंगटा, विनीत कुमार रूंगटा,कमल रूंगटा, वासुदेव रूंगटा, महेश रूंगटा, विनय कुमार रूंगटा, भरत कुमार रूंगटा, मनीस रूंगटा, सुभाष लोधा, अविनास सुरेखा, पवन गोयंका, दिलीप शर्मा, विकास कुमार शर्मा, उत्पल दत्ता, तारक मल्लिक, मंसूर आलम,हीरा मल्लिक,अपूर्व मल्लिक,शुभम मल्लिक,गोविंद शर्मा समेत अनेक दुकानदार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही