Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : फिटर व वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने आत्याधुनिक मेडिकल स्ट्रेचर का किया निर्माण

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई परिसर में एनसीभीटी भारत सरकार के नियमानुसार प्रतिवर्ष 150 घंटे में ओजीटी के मुताबिक प्रशिक्षण अधिकारी संजीत रावत के नेतृत्व में फिटर और वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने अत्याधुनिक मेडिकल स्ट्रेचर का निर्माण किया. शनिवार को इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव और चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव ने किया. छात्रों द्वारा बनाये गये इस मेडिकल स्ट्रेचर में आपातकालीन ऑक्सीजन सिलेंडर रखने की भी व्यवस्था की गई है. स्ट्रेचर में चार चक्के लगे हुए हैं, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :बालू">https://lagatar.in/strict-compliance-of-ngt-order-on-sand-deputy-commissioner/">बालू

पर एनजीटी के आदेश का सख्ती से कराएं अनुपालन : उपायुक्त

इसे मरीज चेयर के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं

इस स्ट्रेचर में ड्रायर की व्यवस्था की गई है. जिसमें मरीज अपना मेडिसिन और दस्तावेज आदि रख सकते हैं. मरीज की सुविधा को देखते हुए स्ट्रेचर को 80 डिग्री 45 डिग्री 30 डिग्री तक फोल्ड कर आराम कर सकते हैं. इसे मरीज चेयर के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं. संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है. इसे बनाने में छात्रों को 6 दिन का समय लगा. प्रोजेक्ट को बनाने में 5000 रुपए का खर्च आये हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार करते रहेंगे. इस प्रोजेक्ट को बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक सेनापति, समिरन कुंडू, मेघराज मुर्मू, धनंजय मांडी,रामदास मुर्मू, राजकुमार शर्मा, प्रेम गोस्वामी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर कॉलेज के प्रशिक्षक पीजुष पात्र, मनोज बेरा, राजेन पाल, सुब्रत पानीग्रही, नृपेंद्र महतो दीपक नायक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-preparation-committee-meeting-on-rath-yatra-on-june-11/">आदित्यपुर

: रथ यात्रा को लेकर तैयारी समिति की बैठक 11 जून को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही