Search

चाकुलिया : जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत भवन में मंगलवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों को जन जागरण केंद्र के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण में कालियम पंचायत, जमुवा पंचायत, सोनाहाटू पंचायत, चंदनपुर पंचायत, श्यामसुंदरपुर पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समिति सदस्य शामिल थे. प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा द्वारा सदस्यों को जैव विविधता प्रबंधन समिति के कार्य, वनस्पतियों की जानकारी दी और औषधीय पौधों, जीव जंतुओं इत्यादि के बारे में बताया. प्रशिक्षण में कालियम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, चंदनपुर पंचायत की मुखिया मादो टुडू, वनपाल कल्याण प्रसाद महतो, विप्लव कुमार, जन जागरण केंद्र के प्रतिमा सतुआ, समीर कुमार महतो बीएमसी सदस्य एवं ग्रामीण शामिल थे. मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि जंगल एवं पर्यावरण हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं. यहां पाए जाने वाले बहुत सारे पौधे हमारे लिए लाभदायक हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-money-birth-anniversary-of-kol-guru-lako-bodra-in-vishwakarma-market/">चाईबासा

: विश्वकर्मा मार्केट में ओत कोल गुरु लाको बोदरा की मनी जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp