Search

 
 
 

चाकुलिया : किशोर-किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Chakulia : चाकुलिया स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी प्लस कार्यक्रम के तहत प्रखंड भर के 67 विद्यालय के (वैलनेस एंबेसडर) शिक्षकों को 10-19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर दिया गया. इसमें मानसी प्लस के डीटीडीसी मंजुला गुड़िया, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अनुश्री साव, मानसी मित्र वंशीधर महतो, वैशाखी महंती समेत अन्य पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया. इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन कर रहे सभी किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें और उनका स्वास्थ्य बेहतर कैसे हो इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. उपस्थित सभी शिक्षकों को कहा गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर वे सभी अपने-अपने विद्यालय में किशोर-किशोरियों को जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-demands-railway-minister-to-start-vande-bharat-train-between-tata-to-howrah/">जमशेदपुर

: सांसद ने रेलमंत्री से की टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही