Search

 
 
 

चाकुलिया :  मौराबांधी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव का 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. इससे ग्रामीण तीन दिन से अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं. गांव के सबर टोला और बेरा टोला के 50 परिवार इससे प्रभावित हैं. मंगलवार को बिजली विभाग कर्मी गांव पहुंचे. परंतु ट्रांसफार्मर बनाने में सफल नहीं हुए. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-singh-dahar-of-chowka-will-now-be-known-as-phulo-jhano-mod/">चांडिल

: अब फूलो-झानो मोड़ के नाम से जाना जाएगा चौका का सिंह डहर

ग्रामीणों में आक्रोश

बिजली कर्मी के मुताबिक ट्रांसफार्मर बनने में तीन से चार दिन लग सकते हैं. ग्राम प्रधान सिंहराय हेंब्रम ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. बिजली नहीं रहने के कारण करेले की खेती को काफी नुकसान हो रहा है. फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है. बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. इसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गांव के मिट्ठू बेरा, प्रभाष बेरा, गौरांग बेरा, हलधर बेरा, कन्हाई सबर, अबनी सबर ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-seminar-organized-in-the-commerce-department-of-xite-college/">जमशेदपुर

: एक्सआईटीई कॉलेज के वाणिज्य विभाग में छात्र संगोष्ठी आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही