Search

 
 
 

चाकुलिया : सांसद की पहल पर बागडीहा में लगा ट्रांसफॉर्मर

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव के गाड़ाडीह टोला में लगे 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार साल से विभागीय लापरवाही के कारण खराब पड़ा था. ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को दी थी. मुखिया राम मुर्मू ने तत्काल इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो को दी. सांसद ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-meeting-organized-to-build-womens-bathing-ghat-in-sanjay-river/">बंदगांव

: संजय नदी में महिला स्नान घाट बनाने को लेकर बैठक आयोजित
विभाग ने शुक्रवार को 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. इसका उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा ने फीता काट कर किया. नया ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया. मौके पर मुखिया राम मुर्मू, शिव चरण हांसदा, सुनंद घाटुयारी, शुरु सोरेन, सुकरा गोप, दानगी सोरेन, रामचंद्र सोरेन, मालती गोप, सुचित्रा घाटवारी, कुलो गोप, रोसना गोप, सुषनी गोप, सवीता गोप, लालू हांसदा, लिपु गिरि, विश्वजीत राना, स्वपन पात्र आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही