Search

 
 
 

चाकुलिया : डाकबंगला परिसर में आदिवासी एकता मंच की बैठक आयोजित

 
Chakulia : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में गुरुवार को आदिवासी एकता मंच की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी दिवस पर दिशोम जाहेर गाड़ प्रांगण में सुबह 8 बजे आदिवासी प्रतिक झंडोत्तोलन किया जायेगा. सुबह 9 बजे से चाकुलिया बाजार में आदिवासी एकता रैली निकाली जायेगी. दोपहर 12 बजे दिशोम जाहेर गाड़ प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम और दोपहर 1 बजे से दिशोम जाहेर गाड़ प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-congratulates-draupadi-murmu-on-being-elected-the-15th-president-of-india/">जमशेदपुर

: भारत के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर रघुवर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में आदिवासी एकता मंच चाकुलिया के संरक्षक शिवचरण हांसदा, अध्यक्ष दशरथ हांसदा, रामजित बास्के, बाबलु मुर्मू, पिरु हांसदा, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, रामचंद्र मुर्मू,भारत जाकात माझी पारगाना महाल के दाखिन किस्कू, बलराम मांडी, बायाल किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही