Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर रूप से जख्मी

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया और दीघी के बीच मंगलवार की सुबह बांस से लदे ट्रक (जेएच 05 एबी 4085) ने बाइक और सवार दोनों को रौंद दिया. इससे लोधाशोली गांव के निवासी प्रमोद गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Truck.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-herd-of-elephants-reached-om-shanti-sthal-temple-to-eat-food-people-saved-their-lives-by-running/">किरीबुरू

: ओम शांति स्थल मंदिर में भोग खाने पहुंचा हाथियों का झुंड, लोगों ने भागकर बचाई जान
हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. ट्रक का चालक घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ट्रक को खड़ा कर भाग निकला. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक प्रमोद गोप बाइक से चाकुलिया आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. ट्रक में बाइक फंस गई और ट्रक उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया. बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही