Search

 
 
 

चाकुलिया : ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों घायल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के आनंद मार्ग विद्यालय के पास मंगलवार की दोपहर एक ट्रक संख्या जेएच 05 एस-3537 ने स्कूटी संख्या जेएच 05 बीटी - 5608 को धक्का मार दिया. स्कूटी ट्रक के अगले चक्कर में फंस गई और स्कूटी पर सवार जितेंद्रनाथ मार्डी और उनकी पत्नी मानको मार्डी घायल हो गए. संयोग ही था कि दोनों बाल-बाल बच गए. दोनों को शारीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. स्कूटी सवार ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ पिताजुड़ी के छोटा गड़ियास से चाकुलिया प्रखंड कार्यालय आ रहे थे. इसी क्रम में आनंद मार्ग स्कूल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को धक्का मार दिया. इससे स्कूटी ट्रक के अगले चक्के में फंस गई. ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को टेंपो से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-civil-surgeon-visited-chc-gave-necessary-guidelines-to-the-in-charge-after-meeting/">मनोहरपुर

: सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का दौरा, बैठक कर प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही