Search

 
 
 

चाकुलिया : रेलवे के पेंट से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

 
Chakulia (Dhaish Chanda Singh) : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सुनसुनिया जंगल के पास रेलवे के पेंट से लदे एक ट्रक (जेएच 05 एवी 4942) पलट गया. इस दुर्घटना मं ट्रक का चालक कुणाल कुमार महाराणा घायल हो गया. हालांकि उसे अधिक चोट नहीं लगी है. घटना रविवार की रात करीब 12:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक ट्रक पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रेलवे का पेंट लेकर जमशेदपुर आ रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Truck-Palta-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : श्रावणी">https://lagatar.in/june-26-read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-shubham-sandesh/">श्रावणी

मेला में 8650 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, पत्नी के चक्कर में बुरे फंसे डीआरएम, देश में बुलडोजर टेरर चल रहा है : पी. साईनाथ, झामुमो-कांग्रेस को 12, लेफ्ट-राजद को 1-1 सीट समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक में दबे चालक को एंबुलेंस कर्मी शांतनु प्रमाणिक और उज्ज्वल डे ने निकाला. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालक का इलाज किया गया. चालक के मुताबिक ट्रक पलटने के बाद अज्ञात ग्रामीण पेंट के कुछ डब्बे लेकर भाग गए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही