Search

 
 
 

चाकुलिया : बाजपेई नगर में रात भर घूमता रहा दंतैल हाथी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेई नगर में शुक्रवार की रात्रि करीब 1:00 बजे एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी रात भर घूम-घूम कर उत्पात मचाता रहा और लोग अपने घरों में दुबके रहे. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी हवाई पट्टी के जंगल से बाजपेई नगर में आ पहुंचा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Bajpei-Nagar-1.jpg"

alt="" width="600" height="289" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-4-laborers-of-bahragoda-injured-in-balasore-train-accident/">बहरागोड़ा

: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में बहरागोड़ा के 4 मजदूर घायल
वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया. ज्ञात हो कि विगत दिनों भी एक हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के शटर को तोड़ने का प्रयास किया था और केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की तार की जाली की घेराबंदी को कई जगह तोड़ दिया था. फिलहाल हवाई पट्टी क्षेत्र से सटे कई मुहल्ले, प्रखंड कार्यालय परिसर और बाजपेई नगर में जंगली हाथी प्रत्येक दिन आकर उपद्रव मचा रहे हैं. स्थानीय निवासी दहशत के साये में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही