Search

चाकुलिया : सामुदायिक शौचालय की पानी टंकी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में नगर पंचायत फंड से निर्मित सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है.सामुदायिक शौचालय में लगी पानी की दो टंकी की विगत दिनों चोरी हो गयी थी. थाना में कांड संख्या 16/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस इस मामले में कमारीगोड़ा निवासी इंद्रजीत खामराई 23 और सोनाहारा निवासी बुद्धु मुंडा 24 को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दोनों पानी की टंकी को बरामद कर लिया है. गुरुवार को दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp