Search

 
 
 

चाकुलिया: सिंदूरगौरी में दो सबर युवकों ने भी किया रक्तदान, 116 यूनिट रक्त संग्रह

 
Chakulia: कुड़मी संस्कृति रक्षा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो के नेतृत्व में समिति का रक्तदान महायज्ञ ग्रामीण इलाके में एक आंदोलन का रूप ले रहा है. गांव की महिलाएं भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं. रक्तदान शिविर को लेकर किए जा रहे प्रचार और प्रसार से ग्रामीणों में रक्तदान के प्रति इच्छा शक्ति बढ़ी है. इसी का नतीजा है कि समाज के अंतिम पायदान पर गुजर बसर करने वाले विलुप्त होती आदिम जनजाति सबरों में भी रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ी है. सोमवार को आयोजित शिविर में 116 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इनमें रक्तदान करने वाली तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: हिमाचल">https://lagatar.in/all-tourists-stranded-in-himachal-pradesh-ropeway-were-rescued-rescue-operation-lasted-for-3-hours/">हिमाचल

प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

भुवनेश्वर सबर और तरुण सबर ने उत्साह से रक्तदान किया

[caption id="attachment_336734" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bhubneswar-sabar-300x167.jpg"

alt="" width="300" height="167" /> रक्तदान करता भुवनेश्वर सबर.[/caption] [caption id="attachment_336736" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/tarun-sabar-300x162.jpg"

alt="" width="300" height="162" /> ररक्तदान करता तरुण सबर.[/caption] सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के सिंदूरगौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समिति के तत्वधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान पखवाड़ा के तहत आयोजित सातवें रक्तदान शिविर में सिंदूरगौरी के दो सबर युवाओं ने रक्तदान कर सभी को चौंका दिया. भुवनेश्वर सबर और तरुण सबर ने शिविर में आकर बड़े ही उत्साह से रक्तदान किया. दोनों युवाओं की सराहना समिति के लोग और ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने भी की.  रक्तदान के बाद सबर युवाओं को समिति और डॉक्टरों की टीम ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया. दोनों सबर युवाओं ने कहा कि हुए रक्तदान इसलिए कर रहे हैं ताकि किसी की जान बचाई जा सके.

झारखंड, प. बंगाल ,ओडिसा में किसी को भी जरूरत पड़ने पर समिति रक्त उपलब्ध कराएगी: स्वपन महतो

कुड़मी संस्कृति रक्षा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि सबर जनजाति के लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता आई है. यह सबर जनजाति के हो रहे उत्थान का संकेत है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके के लोग रक्तदान में जिस उत्साह से भाग ले रहे हैं, उससे किसी का जीवन बचाने के लिये तीन राज्यों में रक्त की कमी नहीं होगी. झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिसा में किसी को भी रक्त की जरूरत पड़ने पर समिति रक्त उपलब्ध कराएगी. रक्तदान शिविर समिति के तमाम सदस्यों, पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से सफल हो रहा है. इसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tribute-paid-to-advocate-late-deepak-mohanty-in-bar-bhawan/">घाटशिला

: बार भवन में अधिवक्ता स्वर्गीय दीपक मोहंती को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही