Search

 
 
 

चाकुलिया : दो दिवसीय ब्लॉकबस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के माड़दाबांध- पूर्णापानी फुटबॉल मैदान में शनिवार से पीएमपी जुवान जुमीद गांवता के तत्ववाधान में 12वें वर्ष दो दिवसीय ब्लॉकबस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन उप प्रमुख कविता साव, सुभाष चंद्र मांडी, डॉ खोकन महतो, पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास, डमन चंद्र हांसदा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच यूट्यूब राइडर्स और एमएम नाइट स्टार मिश्रीकांटा के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में एमएम नाइट स्टार मिश्रीकांटा टीम ने यूट्यूब राइडर्स को एक गोल से हरा दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-if-electricity-does-not-reach-the-village-the-villagers-will-boycott-the-elections/">नोवामुंडी

: गांव में बिजली नहीं पहुंची, तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण समेत तीन खबरें
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 टीमें और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग की विजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्राफी, उपविजेता टीम को 70 हजार रुपए और ट्रॉफी, तीसरी और चौथी टीम को 30001 रुपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता की महिला टीम के विजेता टीम को 20001 रुपए और उपविजेता टीम को 15001 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेला जाएगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जितेन हेंब्रम, लारा हांसदा बबलू हेंब्रम, कालीपद हांसदा, रामजीत बास्के, सोरेन टेंट, यूके साउंड, मारांग बुरु स्पोर्ट्स स्टोर, डीसी हंसदा जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही