Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुधियाशोल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 26 अगस्त से

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में दो दिवसीय 60वीं फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 26 और 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंट्री फीस 18,500 रुपये है. प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 2.70 लाख रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता को दो लाख और ट्रॉफी, तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 80 हजार और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-honored-for-e-governance-scheme-2023-in-indore/">चाईबासा

: इंदौर में ई गवर्नेंस स्कीम 2023 के लिए उपायुक्त हुए सम्मानित

चंपई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

इसके अलावा अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे. क्लब के अध्यक्ष बासेत बास्के, सचिन रामधन सोरेन और सदस्य चंपई सोरेन, पालुराम हेंब्रम, सिद्धो हेंब्रम, कालीचरण मुर्मू, नंदलाल टुडू, लादुम बास्के, लंबुराम हांसदा, गालू सोरेन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन होंगे. विशिष्ट अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, पोटका के विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती होंगे. मैच के दौरान चीयर गर्ल्स के डांस समेत अन्य कई कार्यक्रम होंगे. 26 अगस्त को प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही